नगर के हकिकतपुरा स्थित ए एल नोमानी इण्टर कॉलेज में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन निर्देशानुसार जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की आवश्यक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया। कहा कि प्रधानाचार्य गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर जोर दें।
डीआईओएस राजेन्द्र कुमार ने कहा कि इस सत्र में 25 जून से विद्यालयों की साफ सफाई करने, पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने, ऑनलाइन अधियाचन भेजने, इंस्पायर अवॉर्ड, इंसेंटिव फॉर गर्ल्स, पीटीए का गठन, शैक्षिक पंचांग के अनुसार विद्यालय का संचालन, बायोमेट्रिक उपस्थिति, एनसीईआरटी की अधिकृत प्रकाशकों की किताबों से अध्ययन अध्यापन करना, छात्रों की शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति, यू डायस, वृक्षारोपण, मिड डे मील, पुरातन छात्र परिषद का गठन आदि विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की एवं प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हमें इन एजेंडे पर कार्य करना है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज एवं जिला कमिश्नर स्काउट ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं परिचारकों की नियुक्त न होने एवं संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया। तिवारी ने जनपद में स्काउट की गतिविधियों तेज करने, प्रत्येक विद्यालय में स्काउट दल का पंजीकरण अनिवार्य करने और प्रत्येक विद्यालय में स्काउट मास्टर की नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षण देने पर की बात कही। बैठक में रमाकांत यादव ,इंजीनियर शोएब नोमानी, जयप्रकाश यादव उस्मान अली, रामविलास यादव, मोहम्मद मजहर, इश्तेयाक अहमद ,मंजू राय शर्मा, हफ़सा खातून , डॉक्टर कमलेश यादव, उपेंद्र राय, इंदिरा तिवारी, योगेंद्र सिंह, शशी प्रकाश राय, प्रसिद्ध नारायण यादव उपस्थित रहे। संचालन माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्यवक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।