मधुबन नगर पंचायत स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव के 188 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक लिया। बैठक में सिंह ने कहा कि ड्रेस वितरण के लिए प्रबंध समिति की बैठक करके सैम्पल, कोटेशन लेते हुए क्रय आदेश जारी करना है।
उन्होंने कहा कि एक जुलाई को बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा, पाठ्य पुस्तकों का वितरण करें। मुख्यमंत्री के आदेश के हवाला देते हुए एबीएसए ने बताया कि 25 जून को सभी विद्यालय खुल जाएं तथा विद्यालयों में साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, बिजली एवं अभिलेखों का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिन विद्यालयों में समर कैम्प अभी होने हैं, उसके आयोजन के संदर्भ में चर्चा की गई। साथ ही एबीएसए ने विद्यालय की समय सारणी, शिक्षक डाय़री, पाठ्य क्रम विभाजन सभी विद्यालयों में उपलब्ध रहने के आदेश दिए। इस मौके पर राधेश्याम पाण्डेय, जमील अहमद, संजय सिंह, अशोक सिंह, ह्रदयेश पाण्डेय, भानु प्रताप, अजीत, श्याम सुन्दर आदि लोग उपस्थित रहे।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर 10 जुलाई तक छात्र संख्या पिछ्ले सत्र की छात्र संख्या के बराबर या उससे अधिक नहीं हई तो उन प्रधानाध्यापको को वेतन जारी नहीं किया जाएगा।