फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किया प्रधान प्रबंधक का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के कर्मचारियों ने बुधवार को चीनी मिल वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को बकाये वेतन की भुगतान की मांग को लेकर प्रधानप्रबंधक का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ जीएम को पत्रक सौप कर कर्मचारियों के समस्याओ का जल्द से जल्द समाधान की मांग किया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एक घंटे बाद जीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

बकाया वेतन की की मांग को लेकर बुधवार को जमानत अब्बास उर्फ भोलू के नेतृत्व में एक सैकड़ा से ज्यादा कर्मचारी घोसी मिल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधान प्रबंधक केएम सिंह का घेराव करते हुए नारेबाजी की। प्रर्दशन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि मिल प्रबंधन द्वारा गत 6 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि कई माह से वेतन न मिलने हमारे परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बन पड़ी है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों का ईलाज व बच्चों का पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सेवानिवृत कर्मचारियों को 2014 से ग्रेच्यूटी तथा 2016 से पीएफ का भी पैसा जमा नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बाद न तो मिल प्रशासन द्वारा कोई मदद की जा रही है न ही जिला प्रशासन द्वारा। विरोध प्रर्दशन की सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रबंधक केएम सिंह मौके पर पहुंचकर चीनी बेच कर जल्द वेतन देने एवम उचित कार्यवाई का आश्वाशन दिया तो घेराव समाप्त हुआ। इस मौके पर जमानत अब्बास उर्फ भोलू, शिवाकांत मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, लक्ष्मण मिश्रा, महातम प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, इम्तेयाज अहमद, नागेंद्र पांडेय, पलकधारी चौरसिया, भागीरथी मौर्य , सूर्यकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें