घोसी कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर सोमवार की देर रात दो बाइक आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार वाहन सहित फरार हो गया। घायल युवक को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
मृृतक रक्षक राजभर 19 पुत्र फुलचंद राजभर मधुबन थाना क्षेत्र महुई गांव का निवासी था। वह सोमवार को आजमगढ़ स्थित एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस घर आ रहा था। अभी वह घोसी स्थित मधुबन मोड़ के पास पहुचां ही था कि सामनेे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।