फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लें

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पात्र गृहस्थी, राजस्व, विद्युत, पुलिस विभाग समेत विभिन्न मामलों से सम्बंधित 154 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग किया। मौके पर 46 मामले का निस्तारण हुआ। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उसका समाधान कराए।ं।
विज्ञापन

आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्या सुनी। विभिन्न मामलों से संबंधित 154 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें 46 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। ब्लाक, राजस्व, पुलिस, विद्युत, आपूर्ति आदि विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्रों को त्वरित कार्यवाही के माध्यम से निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया। निस्तारण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने की सख्त हिदायद दी गई। इसमें दुबारी ग्राम पंचायत के विग्रहपुर गांव निवासी एकबाल अहमद ने गांव में जर्जर तारों से आए दिन होने वाले फाल्ट से ट्रांसफार्मर जलने की समस्या व राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बताई और जनहित में इसे बदलवाने की मांग की। कई ने पात्र गृहस्थी सूची से नाम काटने की शिकायत की। स्वच्छता, शुद्ध पेयजल से संबंधित मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बब्लू ठठेरा ने पार्टीजनों के साथ डीएम को पत्रक सौंपा। डीएम ने संपूूर्ण समाधान दिवस के बाद पर सियाजयराम गिरी हाहा नाला हेड का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को बाढ़ से निबटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर, सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, सीओ श्वेताआशुतोष ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें