फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर को हरा गोरखपुर बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह में राष्ट्रीय रामलीला समिति परिसर में चल रहा तीन दिवसीय रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबला गोरखपुर और रामपुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमे गोरखपुर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर रामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवरों में 43 रन बनाया। 44 रन का लक्ष्य लेकर उतरी गोरखपुर की टीम ने चार विकेट पर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने लाटघाट और रामपुर ने सिपाह को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाने वाले रामपुर टीम के खिलाड़ी फ़िदा हुसैन को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार में एयर कूलर प्रदान किया गया। वहीं, गोरखपुर की टीम के शशि को मैन ऑफ़ द मैच के लिए मिक्सर ग्राइंडर भेंट की गयी। विजेता एवं उप विजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी, एलइडी टीवी, होम थेटर एवं दोनों टीमों के सभी खिलाडियों को टेबल फैन दिए गए।
इससे पहले समाज सेवी लक्ष्मण वर्मा ने फीता काट और खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस मौके पर विदुर वर्मा, अफजल, शंभु एवं शिब्बू निर्णायक की भूमिका में रहे। वहीं सोनू खान, मौलाना महबूब आलम एवं सुजीत गुप्ता ने संचालन की जिम्मेदारी निभाई । रिंकू गुप्त, सोनू गुप्त, अवनीश शर्मा, जयप्रकाश, पवन कुमार,शिव कुमार, ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्त, पूर्व प्रधान मनोज वर्मा, अरुण गुप्त लेखपाल, नूर आलम खान, हाफ़िज सुब्हान, संतोष सिंह, डॉ अजय गुप्त, विजय मद्धेशिया, नजीर अंसारी, कोमल, उपेंद्र यादव आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें