फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जूट के थैलों का करें इस्तेमाल’

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के देेवदह गांव में रविवार को एडीओ पंचायत रतनपुरा श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने लोगों से पॉलिथीन की बजाय जूट के थैलों का इस्तेमाल करने को जागरूक किया।
विज्ञापन

ग्रामीण अपने-अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां तथा हरे रंग का झंडा लिए चल रहे थे। साथ प्लास्टिक का त्याग करो, जूट के थैले का प्रयोग करो आदि नारा लगाते हुए चल रहे थे। भ्रमण के दौरान रास्ते में जो भी प्लास्टिक के कचरे दिखाई देता उनको ग्राम प्रधान अशोक चौहान तथा एडीओ पंचायत रतनपुरा श्रीकांत मिश्रा एक बोरे में इकट्ठा करते गए। बाद में प्राथमिक विद्यालय देवदह परिसर में रैली गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत रतनपुरा श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप लोग गांव को प्रदूषणमुक्त होने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहें है। जब तक प्लास्टिक का बहिष्कार नहीं होगा तब गांव स्वच्छता की श्रेणी में नहीं आएगा। न ही प्रदूषण से मुक्त हो पाएगा। इसलिए आज ही से प्लास्टिक का बहिष्कार करें। अंत में पूरे गांव के एकत्र कचरे को एक गड्ढा खुदवा कर उसमें दबाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक चौहान, ग्राम विकास अधिकारी देवदह सुग्रीव प्रसाद, स्वच्छाग्रही रामसुवन राज, अवकाश प्राप्त राजस्व निरीक्षक सिगलदेव चौहान, शिक्षक रामनगीना चौहान, प्रभूनाथ चौहान, मनोज चौहान, संजय चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें