मधुबन। तहसील अधिवक्ता संघ संतोष तिवारी के अध्यक्षता में अधिवक्ता सोमवार को उपजिलधिकारी कोर्ट के बाहर धरना प्रदर्शन किए ।अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील के सभी कार्यालयों में अमल दरामद,खतौनी में मानक से 5 रूपए अधिक लेने के साथ ही तहसील में भष्ट्राचार व्याप्तहैं। इनका कहना हैं कि जब तक भष्ट्राचार में लिप्त तहसील अधिकारियों एवं कर्मचारियों का यहां से स्थानांतरण नहीं हो जाता अधिवक्ता संघ अपने मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहेगे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश श्रीवास्तव के इकलौते बेटे की दुर्घटना में मौत से आहत अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना ब्यक्त की तथा अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह की सदस्यता शुल्क जब्त करते हुए उन्हे बार एसोसिएशन से बाहर कर दिया ।