मऊ। जिला पंचायत की बैठक 15 जून को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में
होगी। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर विचार, जनपद के समस्त अधिकारियों से विभागवार समीक्षा, जिलानिधि से जिला पंचायत के कर्मचारियों को भवन अग्रिम ऋण देने पर विचार, जिला पंचायत की जीप संख्या-यूपी 54 सी 2332 को निष्प्रयोज्य घोषित करने पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने दी।