मऊ। अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के प्रांगण में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की गई। साथ ही संविदा शिक्षकों के विनियमितीकरण कराने को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएस पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारे विनियमितीकरण को लेकर सकारात्मक है। यह कार्य होकर रहेगा। कहा कि विनियमितीकरण न हो पाने की दशा में अपने आंदोलन को और तेज करने की जरूरत है।