फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीएलएड 2017 बैच के तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की परीक्षा दूसरे दिन शनिवार जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा में 5386 के सापेक्ष 5376 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर डायट तथा शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन से एक-एक पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक तथा डायट प्राचार्य के नेतृत्व में तीन सदस्यीय सचल दस्ता ने केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएलएड 2017 बैच के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर तीन पाली में परीक्षा में हुई। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली 12 बजे से अपराह्न एक बजे तक तथा तीसरी पाली अपराह्न दो बजे से चार बजे हुई। परीक्षा में 5386 के सापेक्ष 5376 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर डायट तथा शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन से एक-एक पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। डायट प्राचार्य आरसी यादव ने सरदार बल्लभ भाई इंटर कालेज हलधरपुर सहित आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने वनदेवी इंटर कालेज, कृष्णा इंटर कालेज उस्मानपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें