फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा देंगी घर घर जाकर गैरसंचारी बीमारियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के रोकथाम के लिए रानीपुर सामुदायिक केंद्र में शुुक्रवार को जिले के आशा कार्यकर्ताओं के प्रथम बैच के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन डीसीपीएम संतोष सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि लोगों को गैर संचारी रोगों की पहचान नहीं हो पाती है।
ऐसे ही रोगों की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे वह अपने-अपने क्षेत्रों के ऐसे परिवारों का चयन करेंगी, जिनमें 30 वर्ष या उससे ऊपर आयु वर्ग के महिला और पुरुष रहते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर आशा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इनकी जाँच कराएंगी। जाँच में ऐसे रोगी जो गैर संचारी रोग से ग्रसित पाए जाएंगे उनका नि:शुल्क उपचार स्वाथ्य विभाग द्वारा शुरू होगा। विभाग द्वारा इसका रिकार्ड भी रखा जाएगा। वहीं इससे पहले सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने गैर संचारी रोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सामान्य भाषा में ऐसा रोग जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है गैर संचारी रोग कहलाता है। इन रोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर शामिल है। प्रशिक्षण में हूमेरा ख़ातून, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें