वलीदपुर। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में सात बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया। साथ
शनिवार को एसडीओ विद्युत एमके आर्य तथा अवर अभियंता लालचंद यादव के नेतृत्व में टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना क़स्बा स्थित विजय स्तंभ चौक, गोलवार टोला, शेख वाड़ा में चेकिंग किया। चेकिंग के दौरान सात बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटा। इसके साथ ही 10 उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने और चार उपभोक्ताओं के घरेलू बिजली से कामर्शियल में परिवर्तन किया। मोहल्ला शेखवाड़ा स्थित उपभोक्ताओं द्वारा बकाए बिलों का भुगतान न करने और अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते हुए पाए जाने पर टीम ने कुल 330812 राजस्व भी जमा कराया।