फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई: बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को बीएसए ओपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में बीईओ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बिना मान्यता और मानक के चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई को लेकर दिशा निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि अमान्य विद्यालय खुले तो सीधी कार्रवाई करते हुए उनके प्रबंधकों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। कहा कि सूरत में एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद शासन से लेकर प्रशासन तक में शिक्षण संस्थानों को लेकर खासी सतर्कता बरती जा रही है।
ओपी त्रिपाठी ने कहा कि बिना मान्यता और मानक के विरुद्ध चलाए जा रहे स्कूलों के प्रबंधन को कई बार आगाह किया गया है। इसको लेकर पिछले साल कई ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी की गई जो कि बिना मान्यता के चल रहे थे। कहा कि ऐसे स्कूलों की सूची भी बीईओ कार्यालयों की दीवारों पर लिखवाई गई थी। बावजूद इसके ऐसे स्कूल के प्रबंधकों ने पुन: स्कूल खोल लिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कोई भी स्कूल अगर बिना मान्यता और मानक के अनुरूप संचालित होता नहीं मिले तो संबंधित स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाए। बैठक में बीईओ अशोक गौतम, चंद्रभूषण पांडेय, माधवेंद्र पांडेय, संजीव सिंह, डा. राजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें