फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक संसाधनों से लैस होंगी एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अब औक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) स्वास्थ्य विभाग के लिए ‘अनमोल’ रत्न होंगी। इसका कारण है कि इनके हाथों में टेबलेट होगा। वे इसे चलाती नजर आएंगी। इस योजना को ‘अनमोल’ नाम दिया गया है।र ाष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन के निदेशक मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस आशय का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम को प्रशिक्षित कर आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यह टेबलेट अनमोल (शिशु एवं मातृत्व स्वास्थ्य) को संचालन के लिए केवल अधिकृत एएनएम को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके माध्यम से एएनएम अपने क्षेत्र के लोगों का स्वाथ्य डाटा फीड करेंगी और सीधे विभाग को रिपोर्ट देंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले के एएनएम, डीसीपीएम, सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) को देने के लिये नेशनल हेल्थ मिशन सहयोग से शासन द्वारा जनपद को अनमोल एप से लोड 298 टैबलेट मुहैया कराए हैं। इनमें से 24 टैबलेट शहरी एएनएम के लिए, 219 टैबलेट उप केंद्र के लिये, 30 टैबलेट सीएचओ-कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसरों को, एक टैबलेट डीसीपीएम को दिया जाएगा जो सभी को ऑनलाइन रखने का कार्य करेगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत ही स्वाथ्य विभाग को पूरा डाटा मुहैया कराएगा। अनमोल सॉफ्टवेयर में गांव की गर्भवती माताओं तथा बच्चों का विवरण होगा। वहीं एनसीडी सॉफ्टवेयर में कैंसर, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, मानसिक रोगी तथा हाइपर टेंशन आदि का विवरण होगा। जबकि आईडीएसपी सॉफ्टवेयर में कुष्ठ रोगी, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, डायरिया आदि रोगों का, विवरण उपलब्ध रहेगा। डीसीपीएम संतोष सिंह ने बताया कि एनसीडी अनमोल एप चलाने के लिए जिले की सभी एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें