फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरों की विश्वसनीयता पर रहे जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारिता दिवस पर गुरुवार को तहसील सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार ओपी पांडेय ने किया। इस अवसर पर छह पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल ने कहाकि पत्रकार समाज का आईना होता है। विशिष्ठ अतिथि के रुप में मौजूद विभागाध्यक्ष पत्रकारिता और संचार विभाग डीसीएसके पीजी कालेज मऊ डा. सुरेश प्रताप सिंह दीक्षित ने कहा कि आज पत्रकारिता चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में खबरों की विश्वसनीयता बनी रहें इसको सोचकर पत्रकार को खबरें प्रकाशित करनी चाहिए। गांव समाज के मूलभूत सुविधाओं सड़क, बिजली पानी को ध्यान में रखकर पत्रकारिता करने की जरूरत है । जब गांवो में मूलभूत सुविधाओं के साथ संचार की सुविधा होगी,तो गांव से पलायन रुके गा। तहसीलदार घोसी ओपी पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहाकि पत्रकारिता सही दिशा में होनी चाहिए । गरीबों की आवाज बननी चाहिए । जिससे उसकी मदद हो सके। अंत में दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें