हलधरपुर थाना क्षेत्र के करउत ग्राम पंचायत के डीह तिलक ठाकुर मौजे में हुई श्री राम जानकी मंदिर के गर्भ गृह से हुई मूर्तियों की बरामदगी के लिए क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इस संदर्भ में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिला कर यह मांग की।
प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के करऊत ग्राम पंचायत अंतर्गत डीह तिलक ठाकुर मौजे में श्रीराम जानकी मंदिर स्थित है। मंदिर के गर्भ गृह से बीते 23 मई की रात्रि में चोरों द्वारा कुल 11 मूर्तियां चुरा ली गई। घटना की प्राथमिकी हलधरपुर थाने में दर्ज है। क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद चोरी का पर्दाफाश करने में हलधरपुर पुलिस कर पाने में थाने की पुलिस पूरी तरह विफल रही है। आरोप लगाया है गया है कि हजारों परिवार का यह प्रकरण धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है ,और लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस लिहाज से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मूर्तियों की बरामदगी तथा चोरों की गिरफ्तारी अत्यंत आवश्यक है। श्री राम जानकी मंदिर के महंत अरुणेश दास की अध्यक्षता में हुई बैठक के अनुसार अगर पुलिस प्रशासन एक सप्ताह के भीतर वर्कआउट नहीं करती है तो लोगों को सड़कों पर निकलने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राम आसरे मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, अरुण कुमार गुप्ता ,मजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह इत्यादि थे।