फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ऐठ लिया सवा लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ) । विदेशी चिप्स कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख तीस हजार रुपया की ठगी कराने वालों के विरुद्घ पीड़ित युवक के पिता ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने थाने में धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाला नंदलाल मधुबन थाने के दरगाह गांव का निवासी है। दर्ज मामले में उसने गांव निवासी नासिर अली और साकिर अली को आरोपित किया। पीड़ित के अनुसार दोनों आरोपी उसके पुत्र आदर्श को विदेशी चिप्स की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख तीस हजार रुपया लिए। जबकि विदेश जाने पर उसके बेटे को ऊंट रेस में करना पड़ा। इस नौकरी में उसके पुत्र को कई बार चोटे आई। इस बात की जानकारी होने पर वह धोखाधड़ी करने वालों से संपर्क कर उनसे रुपया मांगा। इस दौरान दोनों रुपया देने से इंकार कर दिए। साथ ही उसे धमकी दिए। इस दौरान उसका पुत्र किसी तरह से बीते दिनों घर लौटा। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें