नगर के मुंशीपुरा स्थित कालीमाता मंदिर प्रागंण में बुधवार की शाम भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पूजा अर्चना और हवन पूजन किया गया। महिला मोर्चा की मीना अग्रवाल, संगीता दिवेदी, ललिता शास्त्री, नीलम सरार्फ, कुुुसुम चौबे, इंद्रा खंडेलवाल, सुनिता खंडेलवाल, रोशनी आदि के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रचंड बहुमत से प्रधनमंत्री बनाने के लिए हवन पूजन किया गया। मीना अग्रवाल ने कहा कि जाति पात, धर्म, समुदाय से ऊपर उठकर मोदी को जिले के सभी वर्गो ने वोट दिया। कहा कि उनके इस मतदान से देश को पुन: सशक्त सरकार बनने में सहयोग मिलेगा।