घोसी नगर के पकड़ी मोड़ के पास स्थित रेलवे के सेवानिवृत्त गार्ड श्याम बिहारी वर्मा के बंद पड़े मकान में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग के चलते उसमे रखा घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। लोगां ने दरवाजा को तोड़ कर आग पर काबू पाया। तब तक पहुंचे फायरकर्मियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।
सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड अपने पुत्र व लखनऊ में डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक वर्मा यहां पत्नी के साथ रह रहे हैं। बुधवार की शाम को 4.40 बजे बंद पड़े मकान से धुआं निकलता देख कर बगल के युवक आशुतोष वर्मा ने शोर किया। अगल बगल के लोगों ने गेट को तोड़ कर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लोगों का अनुमान है कि इनवर्टर के पास शार्ट सर्किट से आग लगी। आग के चलते घर मे रखे कुर्सी, मेज, बेड के साथ अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।