फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतकवाद विरोधी दिवस पर डीएम ने दिलाया शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता मेें मंगलवार को आंतकवाद विरोधी दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया। इस अवसर जिलाधिकारी ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डंटकर विरोध करेगें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, उप कृषि निदेशक, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश सिंह आदि शामिल रहे।
उधर, नेहरू युवा केन्द्र मऊ के तत्वावधान में केंद्र के सभागार में मंगलवार को आतंकवाद उन्मूलन में युवाओं की भूमिका विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि पूरा विश्व आतंकवाद के समस्या से जूझ रहा है। आतंकवाद की चपेट में केवल सामान्य जनमानस ही नहीं राजनेता विचारक और समाजसेवी भी आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत भी इसी श्रेणी में है और इनके बलिदान दिवस को पूरे देश में आंतकवादरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। नरेंद्र तिवारी ने कहा कि आज हम सभी को आतंकवाद रोकने के लिए संकल्पवान होना होग। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर केंद्र के एसीटी ओम प्रकाश मिश्र सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें