फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की स्नातक तक की पढ़ाई सरकार कराएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से कन्या सुमंगल योजना लागू की गई है। बच्ची के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार मदद करेगी। शासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

समाज में प्रचलित कुरीतियों और भेदभाव के चलते अक्सर बेटियां, महिलाएं स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और असमान लिंगानुपात को खत्म करने और बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच में बदलाव लाने के लिए उत्तर सरकार द्वारा प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना लागू की गई है।
बालिका के जन्म होने पर दो हजार रुपये एकमुश्त तथा बालिका के एक वर्ष तक के सभी टीका लग जाने के बाद एक हजार रुपये एकमुश्त दिया जाएगा। कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरांत दो हजार रुपये एकमुश्त, कक्षा छह में बालिका के प्रवेश के उपरांत दो हजार रुपये एकमुश्त- कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरांत तीन हजार रुपये एकमुश्त- ऐसी बालिकाएं जिन्होने कक्षा 12वीं पास करके स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो पांच हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। बालिका का जन्म पहली अप्रैल- 2019 व उसके बाद संस्थागत अथवा प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा हुआ हो। बालिका की जन्म तिथि से छह माह के भीतर आवेदन किया जाना अनिवार्य है। लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होने के साथ पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रुपये तीन लाख तथा परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि शासनादेश मिलते ही योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें