कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने कई योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान किया है। इसके तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पारिवारिक लाभ योजना का लाभ लाभार्थियों को दिया जा रहा है। जनपद में इस वित्तीय वर्ष में पारिवारिक लाभ योजना के 155 लाभार्थियों को भी योजना का लाभ दिया गया है।
विभाग की ओर से जनपद के सभी नौ ब्लॉकों तथा शहरी क्षेत्रों के ऐसे लोगों की जिनकी आकस्मिक मौत किसी दैवीय आपदा अथवा दुुर्घटनाओं में हो गई है, उनके आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिया जाता है। इन सभी लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना के चेक प्रदान किए जा चुके हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में पारिवारिक लाभ योजना के 155 लाभार्थियों को ऑनलाइन आर्थिक मदद प्रदान की गई है। आने वाले आवेदनों के सत्यापन का कार्य आनलाइन किए जा रहे हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदन ब्लाकों के बीडीओ ,एसडीएम तथा नगर पंचायतों के अथवा नगर पंचायतों के ईओ की संस्तुति के बाद योजना की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जा रही है।