फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने किया 101 कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में संस्कार प्रकल्प के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के गणवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारत विकास परिषद ने के सदस्यों ने 101 कन्याओ का पूजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन की सदस्यों ने 101 कन्याओं के पैर को दूध, पानी तथा शहद से पैर धुलने के पश्चात उनके पैरों को रंगा, इसके बाद कन्याओं को मां के नौ रुपों में सजाया, तत्पश्चात विधि विधान से पूजन किया गया। परिषद द्वारा किए जा रहे इस अनूठे कार्य को देख ग्रामीण भावुक हो गए, क्योंकि उनके लिए यह एक अनोखा कार्यक्रम था। इस अवसर पर मुख्यअतिथि प्रंतीय पदाधिकारी डॉ. अलका राय ने कहा कि महिलाएं शक्ति स्वरूपा होती हैं। कन्या पूजन हमारी पुरानी परंपरा है। इस समय सीमित लोग ही करते हैं। नई पीढ़ी को तो इसकी जानकारी तक नहीं है। इसलिए परिषद ने यह तय किया कि हम हर नवरात्र में जनपद के विभिन्न स्थानों पर यह आयोजन कर लोगों को जागरुक कर अपने पुराने संस्कारों को विकसित करेंगे। ग्राम प्रधान हरिकेश यादव ने कहा कि परिषद द्वारा किए जा रहे इस तरह के नेक कार्यों को केवल सुनते थे पर आज अपने गांव में देख प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख रश्मि बरनवाल, पुष्पा जायसवाल ने नौ कन्याओं को तैयार किया। इस दौरान कंचन लता सिंह, आकांक्षा सिंह, सत्यप्रकाश गुप्त, डॉ. एसएन राय, धीरज अग्रवाल, रितिका राय, सुमन पांडेय, आनंदमयी, अंशिला यादव, मुन्नी पांडेय, नित्या पांडेय, प्रीति पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल कुमार गुप्त ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें