नगर के मिलरोड स्थित दूरदर्शन केंद्र की ओर से बुधवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों की भक्तिगीतों की प्रस्तुति पर श्रोता रातभर झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने किया।
भक्तिगीत कलाकार धर्मेंद्र तिवारी ने नीबिया की डार माई डालेलीं झूलुववा कि झूली झूली ना की प्रस्तुति पर श्रोता ताली बजाकर नृत्य करने लगे। इसी क्रम में प्रियंका सिंह के बम बम बोल रहा काशी गीत पर लोग झूमते रहे। जूही श्रीवास्तव ने माई की चरनिया में ...पेश किया। धर्मेंद्र अकेला ने देवी गीत पेश कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। देर रात तक भक्तिगीतों की प्रस्तुति पर श्रोता गोता लगा लगाते रहे।
इस अवसर पर दूरदर्शन केंद्र के केंद्राध्यक्ष राहुल सिंह, राममोहन सिंह, पीके राय, अजय कुुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, योगेश राय आदि शामिल रहे।