मऊ। जिले में सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए 22 अप्रैल से नामंकन प्रक्रिया शुरु की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच नामंकन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी और एसपी ने संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नामंकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट में कुल सात बैरियर बनाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ एसपी सुरेंद्र बहादुर, एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर, अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, सीओ नगर आलोक जायसवाल, घेराबंदी कराने के लिए गुरुवार को डीएम ओर एसपी ने संयुुक्त रुप से निरीक्षण किया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि सात बैरियर बनाए जाए। इस दौरान पहला बैरियर एसपी कार्यालय से आने वाले रास्ते पर, दूसरा बैरियर कलेक्ट्रेट मोड़ पर, तीसरा कलेक्ट्रेट कचहरी के मोड़ पर, चौथा एसपी कार्यालय से डीएम पोर्टिको जाने वाले मोड़ पर, पांचवा विकास भवन जाने वाले मार्ग पर, छठवां मुख्य मार्ग से जिलाधिकारी कार्यालय जाने वाले मुुुख्य मार्ग पर सातवां बैरियर वो होगा, जहां से निरीक्षण करने के बाद प्रत्याशियों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हर बैरियर पर एक दरोगा के साथ सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। किलेबंदी में अनावश्यक रुप से आने वाले का प्रवेश निषिद्घ रहेंगा।