फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश तथा कस्बा दोहरीघाट निवासी रामभजन गुप्ता पुत्र जयनाथ की तहरीर पर उनके तीन भाइयों के विरुद्ध पिता के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार रामभजन गुप्ता पुत्र जयनाथ निवासी दोहरीघाट गोरखपुर के बड़हलगंज में रहकर जीवकोपार्जन करते हैं। इनके तीन भाई पैतृक नगर दोहरीघाट में रहते हैं। पारिवारिक विवाद को लेकर तथा संपत्ति अपने नाम करने को लेकर तथा पिता जयनाथ गुप्ता द्वारा मना करने पर उनको तीनों भाइयो द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया। जयनाथ गुप्ता बड़हलगंज आकर रामभजन गुप्ता के साथ रहने लगे। छह जुलाई 2016 को रामभजन गुप्ता पिता को दवा करने के लिए मऊ ले जारहे थे। रास्ते में घोसी नगर के शीतला मंदिर के पास जयनाथ को उल्टी होने पर किनारे जाकर बैठ गए। इस बीच लक्ष्मण, भरत(भुआल) व शंकर पुत्रगण जयनाथ बोलेरो गाड़ी से आकर पिता जयनाथ गुप्ता को जबरन मऊ की तरफ लेकर चले गए। काफी खोजने के बाद पता न चलने पर उसी दिन घोसी कोतवाली में सूचना दिया। परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। शंका व्यक्त किया कि उपरोक्त तीनों पिता का अपहरण कर उनके साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें