घोसी। लोकसभा चुुनाव को सकुुशल संपन्न कराने तथा होली पर्व के मद्देनजर उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर तथा सीओ घोसी नंदलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा, नदवासराय सहित विभिन्न क्षेत्रों में रुट मार्च किया। उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में निडर होकर मतदान में भाग लें। साथ ही होली पर्व को उत्साह से मनाएं। अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। संदेह होने पर सूचना प्रशासन को तुरंत बताएं।