फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में टाप टेन में शामिल होगा मऊ: तैयब पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को नपाध्यक्ष तैयब पालकी की की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश में 125 वां रेटिंग मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारी को लेकर अभी से प्रयास करने की चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि सभी के प्रयास से नगर पालिका निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इसका उदाहरण स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में जारी रेटिंग है। जिसमें मऊ नगर पालिका को पूरे देश में 125 वां स्थान मिला है। कहा कि पिछले साल की 278 वीं रैकिंग के सापेक्ष 125 रेटिंग आने से नगर में प्रसन्नता है, लेकिन हमें देश के टॉप 10 शहरों में शामिल होने के लिए अभी से व्याप्त खामियों को ठीक करने के लिए जुट जाना चाहिए। जिससें 2020 स्वचछता सर्वेक्षण में नगर पालिका टाप 10 में शामिल हो सके। बैठक में नपाध्यक्ष ने ईओ संजय कुमार मिश्रा, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार सहित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही जल्द ही कूडा निस्तारण के लिए जमीन चिन्ह करने की बात भी कही। बैठक में ईओ संजय कुमार मिश्रा, नरेश कुमार, पीएन मिश्रा, गुफरान उल हई, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें