फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में दो समस्याओं को निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। अफसरों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामले के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मोहिउद्दीनपुर निवासी रामपथ ने गुहार लगाया कि वह अपनी जमीन में मकान बनवा रहा है। विपक्षी जबरदस्ती निर्माण कार्य में व्यवधान डाल रहे हैं। मोहल्ला जमीन बरामदपुर में पोखरी पर अतिक्रमण का मामला तथा निजी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने की अलग करने की शिकायतें की। उप जिलाधिकारी ने पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश संबंधित विभागों के अफसरों को दिए। सात प्रार्थना पत्रों में से तीन मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय, जमील अहमद, अनुज सिंह, अरुण कुमार पांडेय, अमित कुमार, ब्रह्मानंद यादव, संतोष कुमार समेत तहसील के लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें