मऊ। बसंत पंचमी से स्थापित की गई मां सरस्वती की प्रतिमा की तीन दिन तक पूजा अर्चना के बाद बुधवार को बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकालकर तमसा घाट पर विसर्जन किया गया।
नगर के सहातदतपुरा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज में बसंत पंचमी के दिन से मां सरस्वती का पंडाल सजाया गया था। इसमें तीन दिन तक भक्ति भाव से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बुधवार की दोपहर शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा नगर होते हुए रोडवेज, बालनिकेतन तिराहा होते हुए तमसा घाट पर पहुंची। इस दौरान भक्तगण बैंड बाजों की धुनों पर माता के भजनों पर थिरकते रहे। पूजा अर्चना करने के बाद मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।