मऊ। केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी के उदेद्श्य सेेे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत अग्निशमन कर्मियों ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया।
केंद्रीय स्कूलमें मंगलवार केे अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने छात्र-छात्राओं आग से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के तरीके बताए। बताया कि विद्यालय में आग लगने के बाद किस तरह से स्कूल बिल्डिंग से सुरक्षित निकलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी तुरंत नजदीक पुलिस स्टेशन या फायर स्टेशन पर दें। आग लगने के बाद घबराए नहीं। इससे पहले अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल के तहत कृत्रिम आगलगी की घटना कर छात्रों को इससे निपटने का गुर बताया। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार सहित समस्त अग्निशमन कर्मी उपस्थित रहे।