फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रियों को सपा जनों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अजीत यादव के नेतृत्व में चलाई जा रही समाजवादी सामाजिक न्याय बीपी मंडल पदयात्रा रविवार को जनपद मुख्यालय पहुंची। जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले पार्टी नेताओं ने जगह जगह रोककर पदयात्रियों को स्वागत किया। मुहम्मदबाद गोहना से चलने पर मड़इयां शेख अहमदपुर और खुरहट बाजार ,बड़ागांव, बरलाई और मतलूपरा और मिर्जाहादीपुरा में पदयात्रियों का स्वागत किया गया। पदयात्रा शाम को मिर्जाहादीपुरा में रात्रि विश्राम करेगी। सोमवार को यहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। खुरहट बाजार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत अजीत यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण जन मानस में आक्रोश है। सरकार समाज में वर्ग भेद को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओबीसी के लिए बीपी मंडल ने अपने सर्वे में जो तथ्य पाए उसके अनुसार रिपोर्ट तैयार किया। अब केंद्र सरकार ओबीसी को भी बांटने के कुत्सित प्रयास में जुटी है। सामाजिक न्याय पदयात्रा का स्वागत पार्टी जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, नन्हकू प्रसाद राजभर, सूर्यभान यादव, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता रविंद्र यादव, युवजन के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, रामधनी चौहान, वीरेंद्र यादव, आलोक राय, कौशल यादव, रवींद्र यादव अमीरुल्लाह खान, कुद्दूस अंसारी आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें