कौशल विकास योजना के पांच वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को राजकीय आईटीआई परिसर से एक रैली निकाली गई। जिसे हरी झंडी दिखाकर नगर मजिस्ट्रटे बी प्रसाद ने रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस राजकीय आईटीआई पहुंचकर समाप्त हुई।
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में शुक्रवार को राज्य कौशलोन्नयन दिवस एवं कौशल विकास मिशन स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पाल द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शुमार कौशल विकास मिशन योजना के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी से पूर्व मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट बी प्रसाद द्वारा जन जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गाजीपुर तिराहा, फातिमा चौराहा, तहसील चौराहा, रोडवेज, आजमगढ़ मोड़ होते वापस कॉलेत प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में कौशल विकास मिशन के छात्र-छात्राएं मौजूद रही। रैली के समापन पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल ने कहा कि जनपद में 15 से 21 दिसंबर तक जनपद के समस्त विद्यालयों में मोबलाइजेशनर कैंप के द्वारा जागरूक किया जा रहा था। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी, एमआईएस प्रबंधक आशुतोष पांडे, सर्वेश दुबे, गोपाल कृष्ण दुबे, सतेंद्र सिंह, राम प्रताप , वीर प्रकाश वर्मा, संजय सोनकर, योगेंद्र यादव, शारदानंद राय, कैलाश राम आदि मौजूद रहे।