फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर रामपुर में एसडीएम निरंकार सिंह ने गांव का निरीक्षण किया। जहां प्राथमिक विद्यालय पर जाने के लिये रास्ता नही होने व नाली निर्माण को गांव के ही कुछ व्यक्ति द्वारा रोक दिये जाने को लेकर गांव का निरीक्षण कर रास्ता के लिये राजस्व टीम को निर्देशित किया।
गुरुवार को रसूलपुर आदमपुर रामपुर में ग्राम प्रधानपति शहनवाज खान के तरफ से ग्रामीणों की नाली के समस्या को दूर करने के लिये निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसको लेकर गांव के कुछ लोगों ने नाली निर्माण को रुकवा दिया गया। जिसकी शिकायत पर मधुबन उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने मौके का निरीक्षण कर नाली विवाद को खत्म कराकर निर्माण को शुरू कराने के निर्देशित किया । वही रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय पर जाने के लिये रास्ता नही होने पर ग्रामीणों के शिकायत रास्ता के लिये राजस्व विभाग को दो तीन दिन के अंदर नापी कर रास्ता निकालने के लिये निर्देशित किया।