फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर जलने से 30 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र में आपूर्ति के लिए लगाया गया पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की शाम को जल गया। इसका परिणाम है कि सिपाह इब्राहिमाबाद सहित 30 गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित है। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा फैला है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

सिपाह इब्राहिमाबाद गांव स्थित उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर से सिपाह इब्राहिमाबाद सहित क्षेत्र के आसपास के लालनपुर, बीबीपुर, बनपोखरा, अकोल्ही, नत्थूपुर, कुंडा सरिफपुर, मखमेलपुर, चमरियाव, कुचाई सहित 30 गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे विद्युत उपकेंद्र पर आपूर्ति के लिए लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके चलते रात से बुधवार की देर शाम 7 बजे तक इन क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है। इस बाबत बिजली विभाग के एक्सईएन दितीय बीबी शर्मा ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए वर्कशाप में भेजा जा चुका है। शीघ्र ही फुंके ट्रांसफार्मर के जगह दूसरे ट्रांसफार्मर को लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें