फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवालयों पर जलाए जाएंगे घी के दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली पर्व में चंद दिन ही शेष गए हैं, लेकिन नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। नगर के शीतला माता मंदिर पर 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित प्रमुख मंदिरों में देव दीपावली के मौके पर घी के दीपक जलाए जाएंगे। मान्यता है कि देव दीपावली के दिन पृथ्वी पर देवताओं का अवतरण होता है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर्ग से सीधे देवता धरती पर आकर दीपमालाओं का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन

जिले में 23 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख शांति और समृद्घि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा होती है। इसी मान्यता के तहत देव दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर नगर के शीतला माशता धाम पर 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आतिशबाजी, रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
शीतला माता धाम व्यवस्था समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. रामगोपाल गुप्त ने बताया कि समिति के तरफ से शीतला माता धाम पर 11हजार दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक दीप जलाने का आह्वान किया। इसके साथ ही नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे। मंदिर के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें