फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के विकास के दावे की पोल खोलेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के बाल निकेतन तिराहा स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को बैठक जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी के संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि पार्टी केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास के वायदा के साथ भाजपा मंत्री, विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विकास कार्यों के कराए जाने की वायदा की पोल खोलेगी। कहा कि बीजेपी मंत्री, विधायक सरकार की भांति आयोजित कार्यक्रमों में बड़े बड़े दावे तो कर देते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते हैं। सपा पार्टी लोगों के साथ इस तरह के छलावे को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को चिट्ठा ज्ञापन के तौर पर सौंपकर उनसे विकास कार्यों की जानकारी लेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की अभी से तैयारियों में जुट जाने की बात कही। साथ ही अधिक से अधिक गांवों में जाकर जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ भाजपा की सच्चाई से अवगत कराने का निर्देश दिया। बैठक को राजेंद्र मिश्रा, रामधनी यादव, कुद्दूश अंसारी, नन्हकू प्रसाद राजभर आदि ने संबोधित किया। बैठक में गुड्डू चौधरी, रामधनी चौहान, लालधर यादव, महेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौहान, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, ममता चंद्रा, दिलीप पांडे, सीताराम यादव, महेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें