मऊ। जिला मुख्यालय पर अलीनगर गांव में शु्क्रवार को भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की तरफ से आयोजित नई रोशनी कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद के सदस्य रामजतन राजभर ने किया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सौजन्य से बालवाड़ी एवं निर्मल सेवानारी कला केंद्र समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन कर अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया।
प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करने के बाद राम जतन राजभन ने अपने संबोधन में कहा कि आज के जमाने में सबसे बड़ा रोजगार स्वरोजगार है इससे आप अपनी आजीविका और अपने हुनर को सही जगह प्रदान कर सकते हैं यदि उसी कार्यकाल कार्यशाला को प्रारंभ किया गया इस दौरान प्रशिक्षक रामकमल द्वारा सभी महिलाओं को प्रशिक्षण में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी गई इस मौके पर ट्रेनर सुमित्रा यादव और नीलम द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में 25 अल्पसंख्यक महिलाएं तथा ग्राम सभा के सम्राट लोग मौजूद रहे