फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों के टूटने से ठप हो रही है बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई दशक पहले खींचे गए बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। आए दिन जर्जर तारों के टूटने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले के कोपागंज, परदहा और रानीपुर ब्लॉक के क्षेत्रों में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। रानीपुर ब्लॉक में पिछले पांच माह के भीतर ही कई बार तारों के टूटने से कई घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल, गर्मी सहित दूसरी समस्याओं से जूझना पड़ा। परदहा ब्लॉक के 40 गांवों से ज्यादा गांव में बिजली आपूर्ति के लिए बखतावरगंज उपकेंद्र के चार फीडरों से जुड़ी मेन लाइन से होती है। मरम्मत न होने और जर्जर तारों के होने के चलते विगत छ: माह में ही मेन लाइन अब तक कई बार टूट चुका है। जिससे फीडर से जुड़े गांवों में कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बार-बार तारों के टूटने से आपूर्ति प्रभावित होने पर परेशान ग्रामीण जर्जर तार बदलवाने के प्रयास में एसडीओ कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। समस्या के संबंध में आलोक, अशोक, राजेन्द्र, प्रेमनाथ आदि का कहना है कि जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार पत्र भेज चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इस बाबत एसडीओ अरविंद्र यादव का कहना है जर्जर तारों की जानकारी लेकर उन्हें बदलवाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। अधिक खराब लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें