फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। क्षेत्र के भगवान सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को हुई। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में बालक वर्ग में देवदह के प्रथम तथा इटौरा द्वितीय और बालिका वर्ग में बीबीपुर प्रथम तथा कोंहिया विद्यालय के बच्चे द्वितीय आए।
विज्ञापन

बालीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग कंसो तथा बीबीपुर रहे 100 मीटर दौड़ और 600 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवपुर का बोलबाला रहा। 800 मीटर और 15 मीटर रेस में गुलशन बीबीपुर अव्वल रहे। जबकि लंबी कूद में शिवम कोंहिया प्रथम तथा बालिका वर्ग में लंबी कूद में प्रीति सिंह प्रथम रही। कुश्ती में बालक वर्ग में कोंहिया के पहलवानों ने परचम लहराया। कार्यक्रम में पुरस्कार का वितरण विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर यादव ने किया। इस मौके पर शिव गोविंद राय जिला व्यायाम प्रशिक्षक ने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर राम प्रसाद ,राजेंद्र सिंह, जयंत सिंह, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार ,रामजन्म यादव ,राम मुन्ना यादव सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें