विकास खंड दोहरीघाट क्षेत्र के रसूलपुर ग्राम पंचायत के महुवाआरी पुरवे के अग्निपीड़ितों से गुरुवार को मिलकर जिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह ने मिले। एसडीएम ने आग से हुई क्षति देखा और पीड़ितों को यथाशीघ्र राहत दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास ,शौचालय, आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता तथा बिटिया की शादी का निमंत्रण कार्ड मिलते ही 35 हजार रुपये नगद सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान रसूलपुर हरिनाथ यादव को निर्देश दिया कि अग्नि पीड़ित गुलाब साहनी को यथा शीध्र आवास व शौचालय बनवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके उन्हें भेजें। गौरतलब है कि दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा रसूलपुर के महुआबारी पुरवे में गुलाब साहनी के रिहायशी मडई में गैस पर चाय बनाते समय रिसाव होने के चलते लगी आग से दो मड़ई जल गई। इसमें गुलाब साहनी की पुत्री रिंकू की शादी 30 नवंबर को तय है। ब्यूरो