क्षेत्र के मादीसिपाह बाजार में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मंगलवार की देर शाम विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व- कृतित्व परा प्रकाश डाला।कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को अपनाया जाना चाहिए। केवल जानकारी रखना ही पर्याप्त नहीं है।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने बापू के हर अभियान को मूर्तरूप देने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था।उन्होंने सोनेलाल पटेल के मिशन को भी पूरा करने की प्रतिबद्धता जताया। नवनिर्वाचित एमएलसी के जनपद में प्रथम आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।पटेल एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. अजय पटेल ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता की महत्वपूर्ण उपयोगिता बताई।संचालन संजय सिंह पटेल ने किया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान शीतल सिंह पटेल, चंद्रभान चौरसिया, रामकरण प्रजापति, धर्मदेव यादव, सत्य प्रकाश, देवनाथ सिंह, सुरेश सिंह, श्री राम सिंह, बृजेश सिंह, दया राम सिंह, गुलाब सिंह, रविंदर सिंह, राम विजय सिंह, संजय सिंह पटेल, सुरेंद्र सिंह, डॉ पीएन सिंह, जयप्रकाश जयसवाल, पूर्व जिला पंचायत श्रीकांत सिंह पटेल आदि रहे।