फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के साथ पीजी कालेज के छात्रों ने लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। स्वच्छ देश, स्वच्छ प्रदेश, स्वच्छ गांव अभियान के लक्ष्य को लेकर छोटे लोहिया पीजी कॉलेज काशीधाम सूरजपुर के प्राचार्य डा. अभय कुमार मिश्र और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सफाई किया। छात्रों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद शिक्षकों और छात्रों ने महाविद्यालय परिसर को साफ किया। प्राचार्य स्वयं शिक्षकों के साथ कॉलेज के बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ झाड़ू लेकर परिसर में उतर पड़े।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि दूसरे को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने से पहले अपने घर की सफाई स्वयं करनी चाहिए, जिससे आने जाने वालों को सफाई देखकर उससे प्रेरणा भी मिले। उन्होंने दो अक्टूबर तक के लिए बच्चों के कार्यक्रम भी तय कर शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी भी सौंप दी। इसमें सार्वजनिक स्थलों की सफाई, स्वच्छता पर वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता के आयोजन के साथ साथ नगर के अन्य विद्यालयों के संपर्क बनाकर मानव श्रृंखला बनाने तक की योजना बनाई गई। डा. प्रदीप सिंह ने बच्चों को शपथ दिलाया कि हम सार्वजनिक स्थलों, अपने घरों व उसके आसपास के स्थानों को सदैव स्वच्छ करेगें, साथ ही साथ हम सभी खुले में शौच नहीं जायेंगे। इसके लिए हम अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। शशांक शेखर नारायण सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान से न सिर्फ देश में साफ-सफाई होगी बल्कि बच्चों के अंदर एक संस्कार विकसित होगा इस अवसर पर हरिंद्र यादव, संदीप यादव, दीपक श्रीवास्तव, लालजी, अजय गुप्ता, चंद्रमा, देवेंद्र, दीपक, अक्षय, मधुकुंज ,प्रियंका , प्रीतिराज ,प्रीति यादव ,शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें