पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर खेल निदेशालयके तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की तरफ से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय जूनियर बालिका हॉंकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप्र हाकी के संयुक्त सचिव ओमेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जिले की सात टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच एलएफसीएस मऊ तथा केकेएस मऊ के बीच खेला गया। एलएफसीएस मऊ ने केकेएस मऊ को 3-1 गोल से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शशिकला, शैलेष यादव, सौरभ यादव, लल्लन यादव, पूनम सिंह आदि का योगदान रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने आभार जताया। इस अवसर पर राज नारायण प्रसाद, उप क्रीड़ा अधिकारी, राजेश यादव, शोभनाथ यादव, सोनिया कुमारी, राजीव जायसवाल आदि शामिल रहे।