मऊ। सपा पिछडे वर्ग के मतदाताओं को अभी सहेजने में जुट गई है। इस क्रम में पार्टी की ओर से सभी जिले में पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। मऊ में 28 अगस्त को नगर के बकवल स्थित पालिका कम्युनिटी हाल में पिछड़ा वर्ग का जनपदीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बताया है कि इस सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति पार्टी नेताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व विधान परिषद सदस्यों, पूर्व सांसदों को, सभी विधान सभा अध्यक्षों सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव और महामंत्री कुद्दूस अंसारी ने सभी पार्टी नेेताओं और पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वे नियत समय पर जनपदीय सम्मेलन में भाग लें।