मऊ। नगर पालिका के वार्ड एक मुंशीपुरा में नपाध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा वार्डवासी फिरोज के मकान से मुमताज के मकान तक 3.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण और सड़क मार्ग का शिलान्यस किया गया। नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पालिका सभी वार्डों मेें विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके तहत वार्डों में जलनिकासी, आवागमन के लिए सड़क मार्ग आदि विकास कार्यो का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर सभासद शमीम अहमद, अबरार अहमद, अजहर फैजी, डा. शौकत, शमीम फरजंद, एहतेशाम खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।