कांग्रेस सेवादल की बैठक रविवार की शाम को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने सेवादल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रदेश से पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश संगठक सुरेश पासी ने सेवा दल के सदस्यों से कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप क्षेत्रों में जाएं। कार्यकर्ताओं से मिलें और उनकी समस्याओं को जानकर इसका समाधान करें। साथ ही संगठन के उद्देश्यों के बारे में उन्हें बताएं और इसकी रिपोर्ट संगठन के प्रदेश नेतृत्व को दी जाए।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश सिंह ने भी संगठन को और सशक्त बनाने पर बल दिया। जिला के मुख्य संगठक ओमनारायण शर्मा ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए क्षेत्र में जाना होगा और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सतत् प्रयत्नशील रहना होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई एवं प्रदेश के मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण किया गया। बैठक में शहर के मुख्य संगठक गोरखनाथ पाण्डेय, रमेश पासवान,अशोक सिंह, रामकरन राम, इंद्रावती देवी, अमित चौबे, नाथा राम, मु. इशहाक, सुशील कुमार चौधरी, देवेंद्र गिरि, सुजीत गौंड, अरविंद गुप्ता सहित काफी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।