मुहम्म्दाबाद गोहना तहसील परिसर सभागार में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक हुई। उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि पांच अगस्त को सभी पोलियो बूथों पर स्वास्थ्य विभाग एएनएम आशा एवं शिक्षा विभाग के लोगों का सहयोग आवश्यक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एपी सिंह ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में कुल 148 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। जिसमें सभी कर्मचारी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। इस मौके पर डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. आनंद कुमार, डा. संतोष यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामकुमार यादव, यूनिसेफ डब्ल्यूएचओ समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।