कोपागंज। फोरलेन से जुड़े क्षेत्र के रेवरीडीह,सहरोज, वक्तावर गंज के किसानों के जमीनों के मुआवजे की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अगले हफ्ते से मुआवजे का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी एनएचआई के असिस्टेंट इंजीनियर मोहन सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया है कि तीनों ग्राम पंचायतों से जुड़े जिन किसानों की जमीनें गोरखपुर वाराणसी फोरलेन में गई हैं, उनके मुआवजे के भुगतान की स्वीकृति विभाग से मिल गई है। उन्होंने इन गांवों के किसानों का आह्वान किया है कि वे 17 जुलाई से सहरोज प्राथमिक विद्यालय पर एनएचआई द्वारा लगाए जाने वाले शिविर में अपने सभी कागजातों को जमा कर दें।